एआई से सुसज्जित हुआ शिक्षण: दून वैली पब्लिक स्कूल में शिक्षकों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
नालागढ़: दून वैली पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के तत्वावधान में “कक्षा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के उपयोग” विषय पर एक दिवसीय कैपेसिटी बिल्डिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को एआई जैसी उन्नत तकनीकों से अवगत कराना और उन्हें कक्षा-कक्ष में इन तकनीकों के व्यावहारिक उपयोग के लिए सक्षम बनाना था।



