बस हुई हादसे का शिकार, दो यात्रियों की हुई मौत, 50 से अधिक हुए घायल

इटावा जिले में बिहार के मधुबनी से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर नीचे जा गिरी। हादसे में 52 लोग घायल हो गए। सभी को आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय ले जाया गया। इनमें से दो लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य लोगों को उपचार दिया जा रहा है। बुधवार को बिहार […]

अंतरिक्ष से शुभांशु शुक्ला का ‘नमस्कार’, कहा- ऐसा लग रहा जैसे बच्चे की तरह चलना सीख रहा हूं

कई अड़चनों के बाद एलन मस्क के स्पेसएक्स प्रक्षेपण यान ने फाल्कन-9 रॉकेट के ऊपर क्रू ड्रैगन अंतरिक्ष यान के साथ फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से मंगलवार दोपहर 12:01 बजे (आईएसटी) उड़ान भरी थी। इस उड़ान में मिशन पायलट शुभांशु शुक्ला, भारतीय वायु सेना (आईएएफ) में ग्रुप कैप्टन, पूर्व नासा अंतरिक्ष यात्री कमांडर पैगी […]

‘बच्चों के अत्याचार के मुद्दे पर ध्यान भटकाने की कोशिश हो रही’, भारत का पाकिस्तान को करारा जवाब’

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान को करारा जवाब दिया। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत पार्वथानेनी हरीश ने कहा कि पाकिस्तान अपने नापाक एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न चर्चाओं में भारत को बदनाम कर रहा है। ऐसा करके पाकिस्तान अपने ही देश में बच्चों के खिलाफ किए जा रहे अत्याचारों से ध्यान हटाने […]

पहाड़ पर बारिश का कहर, हिमाचल में बादल फटे तो उत्तराखंड में भूस्खलन से तबाही,आज इन राज्यों के लिए अलर्ट

हिमाचल के कुल्लू और धर्मशाला जिलों में पांच जगह बादल फटने से आई बाढ़ में दो लोगों की मौत हो गई है और 11 लोग लापता हैं। आठ गाड़ियां, 10 पुलिया बह गई हैं और एक बिजली परियोजना को भी नुकसान पहुंचा है। उत्तराखंड में केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग पर भारी भूस्खलन हुआ है। चीन […]

ट्रंप बोले- अगले हफ्ते बातचीत कर सकते हैं अमेरिका और ईरान के अधिकारी, भारत-पाकिस्तान संघर्ष पर कही ये बात

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और ईरान के अधिकारी अगले हफ्ते बातचीत कर सकते हैं। उन्होंने दावा किया कि अमेरिकी हमलों ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को पूरी तरह नष्ट कर दिया है। हालांकि, कुछ रिपोर्ट में इन हमलों से मामूली नुकसान बताने पर ट्रंप ने खुफिया एजेंसियों और मीडिया की आलोचना […]

ईरान के परमाणु ठिकानों को अमेरिकी हमलों से पहुंचा भारी नुकसान, सामने आईं तबाही की तस्वीरें

ईरान ने पहली बार कबूल किया है कि ऑपरेशन मिडनाइट हैमर के तहत अमेरिकी हमलों में उसके परमाणु ठिकानों को भारी नुकसान पहुंचा है। ईरानी विदेश मंत्री ने एक इंटरव्यू में इसकी पुष्टि की है। परमाणु ठिकानों पर तबाही की तस्वीरें भी सामने आई हैं।  ईरान के विदेश मंत्रालय ने पहली बार माना है कि […]

Himachal: लोकसेवा आयोग ने जारी किया एलाइड सर्विसेज परीक्षा का परिणाम, 56 अभ्यर्थी चयनित

राज्य लोकसेवा आयोग ने एलाइड सर्विसेज परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। 17 से 19 जून तक प्रमाणपत्रों का मूल्यांकन करने के बाद आयोग ने मंगलवार को 56 अभ्यर्थियों को चयनित घोषित किया है।  राज्य लोकसेवा आयोग ने एलाइड सर्विसेज परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। आठ सितंबर 2024 को प्रारंभिक लिखित परीक्षा हुई […]

ईरान अब परमाणु हथियार नहीं बनाएगा, न ही वहां सरकार बदलेगीः ट्रंप का बड़ा दावा

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि ईरान अब परमाणु हथियार नहीं बनाएगा, और अमेरिका की तरफ से ईरान में सरकार को बदलने (Regime Change) की कोई योजना नहीं है।  अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि ईरान अब […]

 बरोटीवाला में 109 लोगों ने रक्तदान कर कमाया पुण्य

बरोटीवाला (सोलन)। बरोटीवाला की पाइन ट्री पैकेजिंग उद्योग ने अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से रक्तदान शिविर लगाया। शिविर में 109 लोगों ने रक्तदान किया। उद्योग के केयर टेकर कृष्णा राम भागले नेे शिविर का शुभारंभ किया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी कृष्ण कौशल ने की। शिविर में युवा ही नहीं बल्कि कंपनी के वरिष्ठ […]

कंगना रणाैत बोलीं- पिछड़ चुके राज्य को केंद्र के सहयोग की जरूरत

हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से सांसद कंगना रणौत ने कहा है कि पिछड़ चुके प्रदेश को केंद्र सरकार के सहयोग की जरूरत है और इस पर बातचीत चल रही है। उन्होंने कुल्लू दौरे के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि सोमवार को जिला मुख्यालय में केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी […]