सिक्किम में सिरमौर के बड़ाबन का जवान लांस नायक मनीष देश के लिए बलिदान, अभी 27 साल थी उम्र
सिरमौर जिले के नाहन उपमंडल के बड़ाबन गांव निवासी लांस नायक मनीष कुमार उत्तरी सिक्किम में वीरगति को प्राप्त हुए हैं। मनीष 3 डोगरा रेजीमेंट में तैनात थे। रविवार शाम करीब 7:30 बजे छत्ते नामक स्थान पर भूस्खलन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। मनीष की तीन महीने पहले ही शादी हुई थी। […]