जून में बर्फबारी, सैलानियों ने किया हिमाचल की खूबसूरत वादियों का रुख, होटलों में ऑक्यूपेंसी बढ़ी

जून में हिमाचल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई बर्फबारी सैलानियों को खासा आकर्षित कर रही है। कुल्लू मनाली के रोहतांग, लाहौल-स्पीति और चंबा जिला के सचे पास में हुई बर्फबारी के बाद वीकेंड पर प्रदेश के पर्यटन स्थल सैलानियों से गुलजार हो गए हैं। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ से ढकी चोटियां और सर्द […]

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ नौणी विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों से किया संवाद

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शनिवार को बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी में आयोजित संवाद कार्यक्रम में बताैर मुख्य अतिथि शिरकत की। यहां पर उन्होंने विद्यार्थियों और फैकल्टी सदस्यों से विकसित भारत: युवा कृषि वैज्ञानिक दृष्टिकोण व संकल्प विषय पर संवाद किया। कार्यक्रम के बाद सड़क मार्ग से सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस टीएस ठाकुर […]

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ दो दिवसीय दाैरे पर शिमला पहुंचे, अनाडेल में राज्यपाल-सीएम ने किया स्वागत

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शुक्रवार को दो दिन के दाैरे पर शिमला पहुंचे।  पहले उनका गुरुवार को शिमला पहुंचने का कार्यक्रम था। उप राष्ट्रपति चंडीगढ़ से हेलिकाॅप्टर में शिमला के अनाडेल पहुंचे। अनाडेल में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने उप राष्ट्रपति का स्वागत किया। इस दाैरान कैबिनेट […]

प्लास्टिक, ठोस कचरे पर चालान का एक्ट लाएगी हिमाचल सरकार, हर जिले में खुलेगा पर्यावरण कार्यालय

मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने कहा कि सरकार प्लास्टिक और ठोस कचरे पर कार्रवाई के लिए चालान से संबंधित एक्ट ला रही है, जिससे चालान देने में असुविधा न हो। इसे सरल किया जा रहा है। मुख्य सचिव ने कहा कि कैबिनेट ने प्लास्टिक पैदा करने वाले और जो प्रदूषण फैलाते हैं, उनकी जिम्मेवारी तय […]

इस दिन से माैसम साफ रहने के आसार, जून में अब तक सामान्य से 75 फीसदी अधिक बारिश

  हिमाचल प्रदेश में 1 से 6 जून तक सामान्य से 75 फीसदी अधिक बारिश हुई है। इस अवधि के लिए 10.8 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया लेकिन वास्तव में 18.9 मिलीमीटर बारिश हुई। लाहाैल-स्पीति को छोड़कर सभी जिलों में सामान्य से अधिक बारिश हुई। बिलासपुर में सामान्य से 228, चंबा 66, हमीरपुर 90, […]

हिमाचल में आपदा पर मेगा मॉक ड्रिल, 8.0 की तीव्रता वाले भूकंप की स्थिति का अभ्यास

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) की ओर से राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के तकनीकी सहयोग से मेगा मॉक ड्रिल आयोजित की गई। हर जिले में इस माॅक ड्रिल का आयोजन किया गया।  हमीरपुर उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के अध्यक्ष अमरजीत सिंह के नेतृत्व में जिले में […]

 डिपुओं में भी महंगा मिलेगा रिफाइंड तेल, 37 से 42 रुपये तक बढ़े दाम, इस बार चने की दाल भी नहीं मिलेगी

हिमाचल के 19.50 लाख राशनकार्ड धारक परिवारों को सरकारी डिपुओं में भी रिफाइंड तेल महंगा मिलेगा। डिपुओं में मिलने वाले रिफाइंड तेल के दाम 37 से 42 रुपये तक बढ़ा दिए गए हैं। छह से आठ महीने बाद डिपुओं में मिलने जा रहा रिफाइंड तेल बीपीएल, एपीएल एवं एनएफएसए उपभोक्ताओं को 134 और आयकरदाताओं को […]

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ दो दिवसीय दाैरे पर शिमला पहुंचे, अनाडेल-विधानसभा मार्ग एक घंटे रहा बंद

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शुक्रवार को दो दिन के दाैरे पर शिमला पहुंचे।  पहले उनका गुरुवार को शिमला पहुंचने का कार्यक्रम था। उप राष्ट्रपति चंडीगढ़ से हेलिकाॅप्टर में शिमला के अनाडेल पहुंचे। इसके बाद राजभवन के लिए रवाना हुए। उप राष्ट्रपति के दाैरे को देखते हुए 11:00 से दोपहर करीब 12:00 बजे तक अनाडेल-विधानसभा (विस) […]

हिमाचल तकनीकी विश्वविद्यालय ने घोषित किया प्रवेश परीक्षा का परिणाम

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने हिमाचल प्रदेश कॉमन एंट्रेंस टेस्ट-2025 (एचपीसीईटी) का परिणाम घोषित किया है। 17 मई को आयोजित बीटेक, बी फार्मेसी और बीटेक/बी फार्मेसी (दोनों), एमसीए और एमबीए/एमबीए पर्यटन (दोनों), एमएससी फिजिक्स, पर्यावरण विज्ञान और बीएससी एचएमसीटी/बीएचएमसीटी की प्रवेश परीक्षा में कुल 9,302 अभ्यर्थियों ने अपनी उपस्थित दर्ज की थी। बीटेक की […]

राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण ने 41 दवाओं की खुदरा कीमतों में संशोधन किया, मरीजों को बड़ी राहत

बीबीएन। राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) ने देश में 41 आवश्यक और आमतौर पर उपयोग की जाने वाली दवाओं की खुदरा कीमतों में संशोधन कर नई दरें जारी की हैं। ये नई कीमतें तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएंगी और इनके बाद किसी भी दवा को निर्धारित सीमा से अधिक कीमत पर बेचना गैरकानूनी […]