शिमला बाईपास पर रंघाव-भाड सुरंग के दोनों छोर मिले, आधा घंटा कम होगा सफर

 कालका-शिमला फोरलेन के कैथलीघाट-ढली हिस्से के पैकेज-वन के तहत शिमला बाईपास में रंघाव-भाड सुरंग के दोनों छोर मिल गए हैं। 1,295 मीटर लंबी इस टनल के निर्माण पर करीब 170 करोड़ रुपये खर्चा आया है। पैकेज वन के तहत कैथलीघाट से शकराल तक फोरलेन बनने से लोग महज 25 मिनट में यह दूरी तय कर […]

छह साल चली एचआरटीसी टिकट रिफंड की लड़ाई, लौटाना होगा अब पैसा

लाख सुविधाओं का दावा करने वाले एचआरटीसी (हिमाचल पथ परिवहन निगम) की पोल राज्य उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग के एक फैसले से खुल गई। जिला मंडी की तहसील पधर निवासी इंद्रजीत सिंह ने एचआरटीसी से दिल्ली से मंडी तक की यात्रा के लिए 574 रुपये और सामान के लिए 1,565 रुपये के चार अलग-अलग टिकट […]

अमेरिकी सेब पर टैरिफ न घटाने की मांग, दिल्ली में प्रदर्शन करेंगे बागवान

 केंद्र सरकार से अमेरिकी सेब पर टैरिफ न घटाने की मांग को लेकर तीन राज्यों हिमाचल, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड के किसान-बागवान जल्द दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेंगे। सोमवार को शिमला के कालीबाड़ी हॉल में आयोजित हिमाचल सेब उत्पादक संघ के राज्य स्तरीय अधिवेशन में यह फैसला लिया गया। एप्पल फार्मर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफएफआई) […]

विदेशी नागरिकों के इलाज के लिए मिलेगा विशेष आयुष वीजा, आवेदन के तुरंत बाद मिलेगी मंजूरी

हिमाचल समेत देशभर के आयुष केंद्रों में अब विदेशी नागरिकों को इलाज के लिए विशेष आयुष वीजा मिलेगा। आयुष मंत्रालय की ओर से आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए यह निर्णय लिया है। किसी भी देश के नागरिक आयुष केंद्रों पर इलाज करवाने के लिए आयुष वीजा लेकर आ सकेंगे। खास बात यह है कि […]

छेड़छाड़ के आरोपी अध्यापक को किया निलंबित, अदालत में 15 छात्राओं के हुए बयान दर्ज

छात्राओं से अशोभनीय व्यवहार व छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार आरोपी शिक्षक को विभाग ने निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं। शिक्षक 48 घंटे से अधिक समय से पुलिस हिरासत में हैं, ऐसे में नियमानुसार उनपर यह कार्रवाई की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार निदेशक स्कूल शिक्षा हिमाचल प्रदेश ने सोमवार को इस […]

आरोपी विक्रम और बलविंद्र के संपर्क में आए थे 36 युवा, 25 ने दिए हैं पैसे

 हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती फर्जीवाड़ा और पेपर लीक मामलों में आरोपी विक्रम और बलविंद्र उर्फ सोनू जरयाल की संलिप्तता के चलते इस बार अभ्यर्थियों ने स्वयं इनसे संपर्क किया था। उन्हें कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा में पास करवाने की एवज में राशि देने की बात कही। पुलिस जांच में सामने आया है कि […]

पहली कक्षा में दाखिले के लिए न्यूनतम आयु में नहीं मिलेगी छूट, कोविड को लेकर एहतियात बरतने के निर्देश

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि पहली कक्षा में दाखिले को न्यूनतम आयु में छूट नहीं मिलेगी। अभिभावकों ने चिंता जताते हुए कहा था कि स्कूल में दाखिले के लिए आयु मानदंड के सख्त प्रवर्तन के कारण बच्चे अपना बहुमूल्य शैक्षणिक समय खो रहे हैं। जवाब में शिक्षा विभाग ने स्पष्टीकरण […]

 बोर्ड परीक्षाओं में 50 फीसदी से कम परिणाम देने वाले शिक्षकों के तबादले की तैयारी, बन रही सूची

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की दसवीं और बारहवीं कक्षा में 50 फीसदी से कम परिणाम वाले विषय शिक्षकों के तबादले होंगे। ऐसे शिक्षकों की स्कूल शिक्षा निदेशालय सूचना बनाने में जुट गया है। अगले सप्ताह शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की मंजूरी को प्रस्ताव भेजा जाएगा। इन शिक्षकों को पहले कारण बताओ नोटिस जारी देकर […]

हिमाचल में लगातार सात दिन बरसेंगे बादल, प्रदेश के नाै जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट

दक्षिण-पश्चिम मानसून हिमाचल प्रदेश के सभी भागों में आगे बढ़ चुका है। इसके प्रभाव से राज्य के कई भागों में झमाझम बारिश दर्ज की गई है। बीते 24 घंटों के दाैरान पांवटा साहिब में 84.6, कांगड़ा 36.8, बैजनाथ 26.0, ओलिंडा 22.2, बीबीएमबी 19.4, मुरारी देवी 19.0, कोठी 15.4, पालमपुर 12.8, नेरी 12.5, मंडी 12.4, पंडोह […]

कसौली पर्यटकों से पैक, छतरीमोड़ से गढ़खल तक लगा लंबा जाम

प्रदेश समेत बाहरी राज्यों में गर्मी बढ़ते ही बाहरी राज्यों के लोगों ने पहाड़ी क्षेत्रों का रुख शुरू कर दिया है। वीकेंड पर पर्यटन नगरी कसौली के होटल 100 फीसदी पैक रहे। वहीं इससे कालका-शिमला एनएच पर भी पर्यटकों के वाहनों की आवाजाही बढ़ गई है। इसके अलावा धर्मपुर-कसौली मार्ग पर छतरीमोड़ से गढ़खल तक […]