एसजेवीएनएल और एनएचपीसी की चार बिजली परियोजनाएं हिमाचल को सौंपने की केंद्र ने दी सैद्धांतिक मंजूरी

केंद्र सरकार ने एसजेवीएनएल और एनएचपीसी की चार बिजली परियोजनाएं हिमाचल को सौंपने के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। एनएचपीसी की डुगर परियोजना के साथ एसजेवीएनएल के लुहरी, सुन्नी और धौलासिद्ध बिजली प्रोजेक्ट जल्द हिमाचल सरकार के अधीन होंगी। इन परियोजनाओं की लागत का मूल्यांकन किया जा रहा है। वीरवार को नई दिल्ली में […]

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मिले सीएम सुक्खू, तुकिये से आयातित सेब का मामला उठाया

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भेंट की। मुख्यमंत्री ने राज्य से संबंधित विभिन्न बजटीय और वित्तीय मामलों से केंद्र सरकार को अवगत करवाया।  मुख्यमंत्री ने तुकिये से आयातित सेब के मामले पर भी विचार-विमर्श किया। उन्होंने हिमाचल प्रदेश सहित देश के सेब उत्पादकों […]

तिरंगे में लिपटी बलिदानी नवीन कुमार की पार्थिव देह पैतृक गांव पहुंचते ही मां, दादा-दादी और बहन बेसुध

कारगिल के द्रास सेक्टर में भूस्खलन की चपेट में आने से बलिदान हुए थुरल पंचायत के हलू गांव के नवीन कुमार का अंतिम संस्कार न्यूगल खड्ड के तट पर सैनिक सम्मान के साथ किया गया। इससे पहले बलिदानी की पार्थिव देह शुक्रवार सुबह पैतृक गांव पहुंचते ही हर तरफ चीख-पुकार मच गई। तिरंगे में लिपटी लाडले की […]

 मनाली के होटल में महाराष्ट्र के पर्यटक की मौ…त, परिजनों को सौंपा गया श…व

पर्यटन नगरी मनाली के रांगड़ी में होटल में रुके महाराष्ट्र के एक पर्यटक की मौत हो गई है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में बताया गया है कि किसी बीमारी की वजह से सैलानी की मौत हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। आगामी जांच जारी है। एसपी कुल्लू डॉ. कार्तिकेयन […]

 प्ले स्कूलों को भी शिक्षा विभाग से संबद्धता जरूरी, 5,000 रुपये होगी पंजीकरण फीस

हिमाचल प्रदेश में अब प्ले स्कूलों को भी शिक्षा विभाग से संबद्धता लेना अनिवार्य होगा। प्ले स्कूलों की संबद्धता के लिए स्कूल प्रबंधन को पॉर्टल पर पंजीकरण करना होगा। आवेदनकर्ता को 5,000 रुपये पंजीकरण फीस देनी होगी। इसके बाद हर साल नवीनीकरण के लिए 500 रुपये चुकाने होंगे। संबद्धता लेने के लिए स्कूल की आधारिक […]

अंडर गारमेंट में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस छिपाकर ले गए थे कई अभ्यर्थी, अदालत ने बढ़ाया पुलिस रिमांड

एनवीएस (नवोदय विद्यालय समिति) के गैर-शिक्षण पदों के लिए हुई भर्ती परीक्षा में नकल के मामले सामने आने के बाद एसआईटी की जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। नकल करने के कई अभ्यर्थी अंडर गारमेंट में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस छिपाकर ले गए थे। परीक्षा केंद्र के बाहर चेकिंग के दौरान बचने के लिए अभ्यर्थियों […]

शाहपुर पहुंचे एमएस बिट्टा, बलिदानी सूबेदार मेजर पवन जरियाल की माता को गले लगाकर दी सांत्वना

अखिल भारतीय आतंकवाद विरोधी मोर्चा के अध्यक्ष मनिंदर जीत सिंह(एमएस) बिट्टा बुधवार सुबह जेड प्लस सुरक्षा के साथ शाहपुर पहुंचे। शाहपुर पहुंचने पर बिट्टा ने बीते दिनों में पुंछ में पाकिस्तानी गोलीबारी में बलिदान हुए सूबेदार मेजर पवन जरियाल की माता किशो देवी को गले लगाकर सांत्वना दी। इसके साथ ही उन्होंने शहीद के पिता […]

 8,485 मीटर ऊंची माउंट मकालू चोटी पर संजय कुमार ने लहराया तिरंगा

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस आईटीबीपी के सहायक कमांडेंट संजय कुमार ने नेपाल स्थित विश्व की पांचवीं सबसे ऊंची चोटी माउंट मकालू 8,485 मीटर पर सफल आरोहण कर कीर्तिमान स्थापित किया है।  वर्तमान में संजय कुमार सहायक कमांडेंट के पद पर छत्तीसगढ़ में सेवारत हैं। हमीरपुर जिले के उपमंडल भोरंज की कंज्याण पंचायत के रहने वाले संजय […]

बद्दी में तेल और अदरक-लहसुन पेस्ट के सैंपल फेल, विभाग ने भेजा नोटिस, 30 दिन में मांगा जवाब

सोलन जिले के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी से भरे सरसों तेल व अदरक-लहसुन पेस्ट के सैंपल फेल हो गए हैं। विभाग ने संबंधित दुकानदारों को नोटिस भेज दिया है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने बीते दिनों बद्दी से सैंपल भरे थे। इसके बाद जांच के लिए कंडाघाट लैब में भेजा गया। कंडाघाट प्रयोगशाला से सोमवार को खाद्य […]

पेपर लीक होने की आशंका, पकड़े गए कई अभ्यर्थियों ने एक घंटे तक ओएमआर शीट में नहीं लगाया था एक भी टिक

नवोदय विद्यालय समिति के गैर-शिक्षण पदों के लिए देशभर में आयोजित भर्ती परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक होने की आशंका है। पुलिस जांच में ऐसे तथ्य सामने आ रहे हैं। पकड़े गए अभ्यर्थियों ने खुलासा किया कि उन्हें नकल गिरोह ने सिर्फ इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के जरिये प्रश्न पत्र के सीरीज नंबर बताने कहा था। इसके […]