समय पर वेतन न मिलने पर भड़के सफाई कर्मचारी, नगर निगम बद्दी में कामकाज ठप
बद्दी: नगर निगम बद्दी में कार्यरत सफाई कर्मचारियों का सब्र आखिरकार जवाब दे गया। समय पर वेतन न मिलने और मूलभूत सुविधाओं के अभाव को लेकर शुक्रवार को 45 सफाई कर्मचारियों ने एकजुट होकर कार्य बहिष्कार कर दिया। कर्मचारियों ने नगर निगम प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि जल्द उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और अधिक उग्र रूप धारण करेगा।