सेब से महंगा ब्लैक अंबर प्लम, भट्ठाकुफर मंडी में 130 रुपये KG बिका; पिछले साल के मुकाबले रेट ज्यादा

शिमला जिले में तैयार ब्लैक अंबर प्लम दाम के मामले में सेब को मात दे रहा है। भट्ठाकुफर फल मंडी में अर्ली वेरायटी के सेब को जहां 80 से 110 रुपये प्रतिकिलो दाम मिल रहे हैं, वहीं ब्लैक अंबर प्लम 120 से 130 रुपये प्रतिकिलो बिक रहा है। यह इस सीजन के अब तक के […]

अंडर-19 कबड्डी मुकाबले में साई की टीम बनी चैंपियन

शालूघाट मैदान में कबड्डी प्रतियोगिता का समापन हो गया। इसमें अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट बागा के इकाई प्रमुख नितेश निराला ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। दी मांगल ट्रक ऑपरेटर यूनियन के प्रधान बलदेव राज चौहान और हेमराज ठाकुर ने बताया कि अंडर-19 कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल में साई टीम ने कृष्णा अकादमी को 37-23 से हराकर […]

परवाणू में मेन पावर ट्रांसफार्मर फेल, 16 घंटे उद्योग रहे जनरेटर के सहारे

सोलन। औद्योगिक क्षेत्र परवाणू में विद्युत बोर्ड का मेन पवार ट्रांसफार्मर फेल हो गया। इस कारण अधिकतर उद्योगों में 16 घंटे लगातार कट लगा रहा। उद्योगों का कामकाज जनरेटर के सहारे चला। सोमवार तड़के 4:30 बजे अचानक मेंन पावर ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आ गई। इसके बाद तकनीकी खराबी को दूर करने के लिए कर्मचारी […]

हिमाचल हाईकोर्ट ने कहा- ट्रांसफर के लिए पुरानी पोस्टिंग को जोड़ना पूरी तरह वैध, जानें मामला

हिमाचल हाईकोर्ट ने राज्य सरकार की ओर से शिक्षा विभाग के कर्मचारियों की ट्रांसफर के लिए पुरानी पोस्टिंग जोड़ने को पूरी तरह वैध करार दिया है। खंडपीठ ने कहा कि कर्मचारियों के स्थानांतरण के मकसद से उनकी पिछली तैनाती की अवधि को जोड़ना कानूनी और न्यायसंगत है। न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान और न्यायाधीश सुशील कुकरेजा […]

 हिमाचल में सीजन का सबसे गर्म दिन, 4 जिलों में पारा 40 के पार; मंगलवार को भी लू की चेतावनी

हिमाचल प्रदेश में चिलचिलाती गर्मी पसीने छुड़ा रही है। सोमवार को सीजन का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया। हमीरपुर के नेरी में अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा 42.6, ऊना में 42.4 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश के चार जिलों का पारा 40 डिग्री को पार कर गया। कांगड़ा शहर का पारा 40.4 और बिलासपुर का 40.1 […]

 मंडी में सेवानिवृत्त पिता की निर्मम हत्या, इस बात से नाराज था कातिल

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सोमवार देर रात एक बेटे ने अपने बाप की हत्या कर दी है। उपमंडल के द्रुबबल पंचायत के चंडोझ के द्रोबडी गांव में हत्या की की यह वारदात सोमवार देर रात की बताई जा रही है।  घर में बेटे और बहू के बीच चल रहे विवाद में बीच बचाव […]

40 डिग्री में भी सिर ठंडा रखेगा एसी वाला हेलमेट, ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को देकर ट्रायल शुरू

भीषण गर्मी के बीच सेवाएं देने वाले यातायात पुलिस कर्मियों के लिए राहत भरी खबर है। यातायात कर्मी अब एसी हेलमेट पहनकर ड्यूटी देंगे। पुलिस विभाग ने जिले में इसका ट्रायल सोमवार से शुरू कर दिया है। एसी हेलमेट मिलने से भीषण गर्मी भी यातायात पुलिसकर्मियों की कार्यक्षमता को प्रभावित नहीं कर पाएगी जिले में […]

विमल नेगी मौ# त मामले में घुमारवीं गई सीबीआई टीम, मछुआरों से होगी पूछताछ

पावर कॉरपोरेशन के चीफ इंजीनियर विमल नेगी मौत मामले में सीबीआई की एक टीम रविवार रात को घुमारवीं गई है। विमल नेगी को अंतिम बार घुमारवीं से अड्डे पर देखा गया था। इस दौरान कई लोगों से पूछताछ भी की गई है। सोमवार को टीम घुमारवीं में ही विमल नेगी की मौत के साक्ष्य जुटाती […]

मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- टोकन पर ही जा सकेंगे तिब्बत सीमा तक, इसी साल 25 हजार भर्तियां करेगी सरकार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को किन्नौर के कल्पा ब्लॉक में सरकारी भूमि पर मालिकाना हक वाले 25 लोगों को प्रमाणपत्र बांटे। मंगलवार को चीन अधिकृत तिब्बत सीमा से सटे शिपकी-ला गांव को पर्यटकों के लिए खोलेंगे। सीएम सुक्खू ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार के अढ़ाई वर्ष के कार्यकाल के दौरान 75 साल […]

हिमाचल प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना के 4,000 मामले अटके, आई ये परेशानी

हिमाचल में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत मकान बनाने का सपना देख रहे हजारों लोगों को झटका लगा है। पीएफएमएस (पब्लिक फाइनेंसियल मैनेजमेंट सिस्टम) सर्वर ने हिमाचल प्रदेश में ऐसे चार हजार के करीब लाभार्थियों के आवेदन को सत्यापित करने के लिए अंतिम रूप नहीं दिया है, जबकि तमाम तरह की प्रक्रिया पूरी कर […]