सोलन; अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला के बारे में दी विद्यार्थियों को जानकारी

कुनिहार (सोलन)। सायरी स्कूल में अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए सफल उड़ान भरने वाले दूसरे भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला के बारे में विद्यार्थियों को बताया। इस दौरान स्कूल प्रधानाचार्य इंदु शर्मा ने विद्यार्थियों को बताया कि शुभांशु शुक्ला ने कामयाबी की मिसाल पेश की है। वे लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बने गए हैं। इससे पहले सन 1984 में राकेश शमी ने भारत की ओर से सोवियत संघ अंतरिक्ष स्टेशन के तहत आठ दिन तक प्रवास किया था। अब शुभांशु दो हफ्ते के के दौरे पर है। वे अंतरिक्ष में 60 प्रयोग करेंगे। संवाद
लोगों को किया व्यायाम, योग के लिए प्रेरित
नालागढ़ (सोलन)। नशीली दवाओं के दुरुपयोग श अवैध तस्करी के विरोध में मस्तानपुरा पंचायत में जागरूकता शिविर लगाया। शिविर की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी नालागढ़ नियोन धैर्य शर्मा ने की। उन्होंने उपस्थित लोगों से आग्रह किया कि वह पूरे नालागढ़ क्षेत्र में नशे के विरुद्ध एकजुट होकर अभियान चलाए, जिससे युवाओं की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जा सके। उन्होंने लोगों को प्रतिदिन व्यायाम, योग, ध्यान तथा संतुलित एवं पौष्टिक आहार अपनाने के लिए भी प्रेरित किया।