#ताजा खबरें #हिमाचल प्रदेश

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ नौणी विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों से किया संवाद

Vice President Jagdeep Dhankhar participated in the Nauni University samvad

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शनिवार को बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी में आयोजित संवाद कार्यक्रम में बताैर मुख्य अतिथि शिरकत की। यहां पर उन्होंने विद्यार्थियों और फैकल्टी सदस्यों से विकसित भारत: युवा कृषि वैज्ञानिक दृष्टिकोण व संकल्प विषय पर संवाद किया। कार्यक्रम के बाद सड़क मार्ग से सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस टीएस ठाकुर के घर गए। इसके बाद चंडीगढ़ से बंगलूरू के लिए रवाना हुए। 

ओकओवर पहुंचे उप राष्ट्रपति, प्रदेश की योजनाओं पर की चर्चा
बता दें, शुक्रवार को उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शिमला पहुंचे थे। अनाडेल हेलीपैड पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने उनकी अगवानी की। उप राष्ट्रपति को राजभवन शिमला के अति विशिष्ट अतिथियों के लिए बनाए गए मोनाल कक्ष में ठहराया गया।  अनाडेल से उप राष्ट्रपति का काफिला माल रोड होते हुए राजभवन पहुंचा। यहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। प्रदेशवासियों की ओर से राज्यपाल ने उन्हें पारंपरिक हिमाचली टोपी, शॉल और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार शाम मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से उनके सरकारी आवास ओकओवर में भेंट की। सीएम ने उन्हें पारंपरिक किन्नौरी मफलर, हिमाचली टोपी और कांगड़ा पेंटिंग भेंट की। दोनों ने प्रदेश में चल रही विभिन्न विकासात्मक योजनाओं और परियोजनाओं पर चर्चा की। इससे पहले मुख्यमंत्री ने राजभवन पहुंचकर उप राष्ट्रपति को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों की ओर से हिमाचल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करते पारंपरिक हस्तनिर्मित उत्पाद भेंट किए।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *