#ताजा खबरें #हिमाचल प्रदेश

सोलन; कसौली में लगा स्थानीय मेला,पर्यटकों समेत स्थानीय लोगों की खरीदारी

धर्मपुर (सोलन)। पर्यटक स्थल कसौली में स्थानीय मेले का आयोजन किया गया। इस मौके पर मेले को देखने लोगों समेत पर्यटकों की भीड़ उमड पड़ी। वीकेंड और मेले को लेकर कसौली की सभी पार्किंग और होटल सौ फीसदी पैक रहे। मेला कमेटी के प्रधान राजकुमार सिंगला ने बताया कि इस बार यह मेला रविवार को आयोजित किया गया। वीकेंड के चलते इसमें बाहरी और स्थानीय लोगों की काफी आवाजाही रही है। मेले के दौरान लगी दुकानों में पर्यटकों खरीदारी भी की गई। शनिवार देर रात को भारी बारिश के बाद कसौली का मौसम पर्यटकों के लिए अच्छा रहा। कसौली के माल रोड, तिब्बतियन मार्केट, हैरिटेज मार्केट व न्यू मार्केट में पर्यटकों ने खाने की वस्तुओं का मजा लिया और खरीदारी की। स्थानीय थाना प्रभारी धनवीर सिंह ने बताया की कसौली मेले व रविवार के कारण लोगों की भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त जवानों को तैनात किया था।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *