हिमाचल प्रदेश में एक ऑल्टो कार नंबर HP 01 K-7850 खाई में गिर गई। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई हैं। वहीं, एक गंभीर घायल है।
रोहतांग सड़क मार्ग पर राहनीनाला के समीप एक ऑल्टो कार नंबर HP 01 K-7850 गहरी खाई में गिरने से चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि एक की हालत गंभीर है। जानकारी के अनुसार एक होटल का स्टाफ रोहतांग दर्रे की तरफ जा रहा था, लेकिन राहनीनाला के पास सभी हादसे का शिकार हो गए। मनाली थाना से पुलिस की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। घायल को अस्पताल लाया जा रहा है। जबकि खाई दुर्घटना में मारे गए लोगों को निकलने के लिए पुलिस ने रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया है। अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। सभी पर्यटक बताए जा रहे हैं। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि पुलिस टीम मौके को रवाना हो गई है। अभी मृतकों की पहचान नहीं हुई है।
वहीं, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जिला कुल्लू में मनाली के रानीनाला के निकट हुई सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति के गंभीर रूप से घायल हुआ है। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा घायल हुए व्यक्ति के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।