मंत्री जगत सिंह नेगी के बेटे विक्रम समेत आठ पर एफआईआर दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच,

कांग्रेस के मंत्री जगत सिंह नेगी के बेटे विक्रम सिंह नेगी और 7 अन्य पर केस हुआ है। भाजपा जिला अध्यक्ष किन्नौर यशवंत सिंह नेगी की शिकायत पर यह केस दर्ज हुआ है।
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का पुतला फूंकने पर पुलिस स्टेशन रिकांगपिओ में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी के बेटे और सात अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। भाजपा जिला अध्यक्ष किन्नौर यशवंत सिंह नेगी की शिकायत पर यह केस दर्ज हुआ है। उधर, पुलिस अधीक्षक किन्नौर अभिषेक एस ने बताया कि भाजपा नेताओं ने रिकांगपिओ में बिना प्रशासन की अनुमति के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का पुतला फूंकने को लेकर शिकायत की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर द
रिकांगपिओ में प्रेसवार्ता के दौरान प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने बताया कि पुतला फूंकने के मामले में एफआईआर दर्ज हुई है। इसमें कांग्रेस के मंत्री जगत सिंह नेगी के बेटे विक्रम सिंह नेगी और 7 अन्य पर केस हुआ है। अन्य 7 लोगों में नार्मल चंद्र, सूर्य बोरस, कुलवंत नेगी, मान चंद नेगी, राम मोहन, जय किशन और राकेश कुमार हैं। इस मामले में पुलिस अधीक्षक किन्नौर को एक लिखित शिकायत पत्र जिला अध्यक्ष भाजपा यशवंत नेगी ने दिया है।
इस मामले में बीएनएस की धारा 173, धारा 189 (2) और 292 लगाई गई है। वहीं यशवंत सिंह नेगी ने कहा कि ऐसा कृत्य दुर्भाग्यपूर्ण और अस्वीकार्य है। यह पूरा प्रकरण प्रशासन और पुलिस के संबंधित अधिकारियों की अनुमति के बिना अंजाम दिया गया। यह कृत्य न केवल राजनीति से प्रेरित है, बल्कि हिमाचल प्रदेश के एक सम्मानित जननेता की प्रतिष्ठा और गरिमा को धूमिल करने का प्रयास है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि प्रशासन और पुलिस सत्ताधारी दल के राजनीतिक दबाव में काम कर रहे हैं और अपने कर्तव्यों की अनदेखी कर रहे हैं। भाजपा किन्नौर ने मामले की निष्पक्ष जांच की उठाई है।